GST से आई गुड न्यूज़, अब 177 सामानों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% हुआ

जीएसटी से नाराज़ आम जनता और कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है. जीएसटी काउंसिल की बैठक में 177 सामानों पर जीएसटी दर घटाने का फैसला किया गया है. ऐसे 228 सामान जिनपर अब तक 28 फीसदी टैक्स लगते थे, अब उनमें से 177 सामान पर 18 फीसदी टैक्स लगेंगे और बाकी 50 सामान पर 28 फीसदी टैक्स लगेंगे.
जीएसटी काउंसिल का ये फैसला जनता, कारोबारियों और मोदी सरकार तीनों के लिए राहत की खबर है. आम जनता और कारोबारी जीएसटी की महंगी दर से खासे नाराज़ थे तो मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही थी.
जीएसटी काउंसिल के फैसले के बारे में ABP न्यूज़ को जानकारी देते हुए काउंसिल के अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अब तक 227 आइटम्स ऐसे थे जिनपर 28 फीसदी टैक्स लगते थे, अब उनकी संख्या घटाकर 50 कर दी गई है. उन्होंने कहा कि 117 सामान पर अब 18 फीसदी टैक्स लगेंगे.
हालांकि, उनका कहना था कि जिन सामानों पर टैक्स की दर घटाई गई है उनपर पहले भी 25 से 30 फीसदी टैक्स लगता था.
No comments:
Post a Comment